नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका भारत आइडिया में तो दोस्तों आज आपको हम बताने वाले हैं किसानों के कर्ज के बारे में.जैसा आप सब को पता है कांग्रेस ने जो वादा किया था कि उनकी सरकार बनती है तो वह किसानों का कर्ज माफ कर देंगे लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर वो कर्जा कितना तो आइए आज हमारे  चर्चा का विषय यही होगा कि आखिर कितने किसानों का कितना कर्ज है .


क्या है मामला :
प्रदेश में करीब 59 लाख किसान कर्जदार हैं, कांग्रेस ने चुनाव से पहले सभी किसानों का लोन माफ करने का दावा किया था और अब सरकार बनने के बाद सरकार अपना वादा पूरा करती है तो इन किसानों को कर्ज माफा करने के लिए 99 हजार करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी.सरकारी खजाने की माली हालत को देखते हुए यह आसान नहीं है और सरकार खुद ही कर्ज में डूबी हुई है.


क्या कहती है बैंक कमेटी :
बैंक्स कमेटी की मार्च 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक 58 लाख 84 हजार से अधिक बैंक खाते किसानों के कर्ज के हैं इनमें करीब 33 लाख किसानों ने तो व्यावसायिक बैंकों से लोन लिया हुआ है। अन्य किसान सहकारी क्षेत्र के बैंक से लोन लिया हुआ है। भाजपा सरकार ने जो कर्ज माफ किया है वे सभी सहकारी बैंक से लिए लोन से जुड़े हैं। अब सभी किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सरकार को 9999587 लाख रुपए चाहिए। कर्ज माफी के लिए यह बजट सरकार के लिए आसान नहीं है.


कर्ज का यह लेखा-जोखा (लोन राशि लाख में)

राष्ट्रीयकृत बैंक
  • खाते: 2486575
  • लोन राशि: 5408020


पुराने निजी क्षेत्र बैंक
  • खाते : 52010
  • लोन राशि : 19127


नए निजी क्षेत्र बैंक
  • खाते : 718427
  • लोन राशि  : 1772140


व्यावसायिक बैंक
  • कुल लोन : 7270720


ओवरसीज बैंक
  • खाते : 7223
  • लोन राशि : 71433


क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
  • खाते : 796084
  • लोन राशि : 1450561


सहकारी क्षेत्र के बैंक
  • खाता : 1825642
  • लोन राशि : 5885961
  • कुल खाते : 5885961
  • लोन राशि : 9999587