हम राजनीती एवं इतिहास का एक अभूतपूर्व मिश्रण हैं.हम अपने धर्म की ऐतिहासिक तर्क-वितर्क की परंपरा को परिपुष्ट रखना चाहते हैं.हम विविध क्षेत्रों,व्यवसायों,सोंच और विचारों से हो सकते हैं,किन्तु अपनी संस्कृति की रक्षा,प्रवर्तन एवं कृतार्थ हेतु हमारा लगन और उत्साह हमें एकजुट बनाये रखता है.हम एक ऐसे प्रपंच में कदम रख रहें हैं जहां हमारे धर्म,शास्त्रों नियमों को कुरूपता और विकृति के साथ निवेदित किया जा रहा है.हम अपने धार्मिक ऐतिहासिक यथार्थता को समाज के सामने स्पष्ट करना चाहते है,जहाँ पुराने नियम प्रसंगगिक नहीं रहे.हम आपके विचारों के प्रतिबिंब हैं,हम आपकी अभिव्यक्ति के स्वर हैं और हम आपको निमंत्रित करते हैं,आपका अपना मंच 'BHARATIDEA' पर,सारे संसार तक अपना निनाद पहुंचायें!

सपा सांसद बर्क ने वंदे मातरम पर की विवादित टिप्पणी तो अब अखिलेश ने दिया ये बड़ा बयान




नमस्कार दोस्तों आप सबका स्वागत है भारत आइडिया के इस  नए संस्करण के समाचार लेख में। भारत आइडिया के पाठकों आज इस लेख में हम बात करेंगे आप सांसद के बारे में जिसने वनडे मातरम पर विवादित टिपण्णी की थि सदन में सपथ के दौरान अब उस पर अखिलेश यादव का अब बयान आया है। 

समाचार पढ़ने से पहले एक गुजारिस है, हमारे फेसबुक पेज को लाइक कर हमारे भारत आईडिया के छोटे से परिवार का हिस्सा बने।  



सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी
17वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन सदस्यों के शपथ ग्रहण करने के दौरान सदन में हंगामा हो गया। उत्तर प्रदेश की संभल लोकसभा सीट से जीतकर आए सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। उनकी इस टिप्पणी पर भाजपा के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई और बर्क से माफी मांगने की मांग की। इसके बाद भाजपा के कई सदस्यों ने उनके शपथ लेने के बाद ‘भारत माता की जय’, ‘जय श्रीराम’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए।

दरअसल, लोकसभा महासचिव ने जैसे ही बर्क का नाम पुकारा तो भाजपा के कुछ सदस्य ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते सुने गए। शपथ लेने के बाद बर्क ने कहा, ‘भारत का संविधान जिंदाबाद।’ उन्होंने कहा, वह वंदे मातरम नहीं कहेंगे क्योंकि यह इस्लाम के खिलाफ है। उनकी इस टिप्पणी पर भाजपा के सदस्यों ने ऐतराज जताया। इस पर पीठासीन अध्यक्ष ने कहा कि बर्क ने शपथ के अलावा जो कुछ भी कहा है वो रिकॉर्ड में नहीं जाएगा। 



अखिलेश ने क्या कहा 
हंगामे को शांत कराने के लिए पीठासीन अध्यक्ष के. सुरेश ने कहा कि शपथ लेने के अलावा सदस्य कोई नारा नहीं लगाएं और रिकॉर्ड में शपथ के अलावा कुछ नहीं जाएगा। इसके बाद शपथ लेने वाले भाजपा के कई सदस्यों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाया।

बर्क की टिप्पणी पर संसद परिसर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'मैं कह रहा हूं कि ये धरती मेरी मां है और धरती मां से बढ़कर कौन है? अगर धरती मां से बढ़कर कोई हो तो बताओ।'



आपकी इस समाचार पर क्या राय है,  हमें निचे टिपण्णी के जरिये जरूर बताये और इस खबर को शेयर जरूर करे। 



About