हम राजनीती एवं इतिहास का एक अभूतपूर्व मिश्रण हैं.हम अपने धर्म की ऐतिहासिक तर्क-वितर्क की परंपरा को परिपुष्ट रखना चाहते हैं.हम विविध क्षेत्रों,व्यवसायों,सोंच और विचारों से हो सकते हैं,किन्तु अपनी संस्कृति की रक्षा,प्रवर्तन एवं कृतार्थ हेतु हमारा लगन और उत्साह हमें एकजुट बनाये रखता है.हम एक ऐसे प्रपंच में कदम रख रहें हैं जहां हमारे धर्म,शास्त्रों नियमों को कुरूपता और विकृति के साथ निवेदित किया जा रहा है.हम अपने धार्मिक ऐतिहासिक यथार्थता को समाज के सामने स्पष्ट करना चाहते है,जहाँ पुराने नियम प्रसंगगिक नहीं रहे.हम आपके विचारों के प्रतिबिंब हैं,हम आपकी अभिव्यक्ति के स्वर हैं और हम आपको निमंत्रित करते हैं,आपका अपना मंच 'BHARATIDEA' पर,सारे संसार तक अपना निनाद पहुंचायें!

महेंद्र सिंह धोनी की बुलंदियां अभी भी नहीं है कम.


नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका भारत आइडिया में, तो दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं महेंद्र सिंह धोनी के बारे में जिनकी परफॉर्मेंस को लेकर जहां क्रिकेट जगत में लगातार आलोचना हो रही है तो वहीं उनके कुछ प्रशंसकों ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए कुछ ऐसा किया जिसको जान आपको खुशी हो सकती है.


महेंद्र सिंह धोनी की बुलंदियां अभी भी नहीं है कम.

क्या है मामला:
जी हां दोस्तों आपने सही सुना, जैसा आप सबको पता है कि क्रिकेट जगत में भारत को 2 वर्ल्ड कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की लगातार गिरती परफॉर्मेंस के कारण उनकी चारों तरफ आलोचना हो रही है तो वहीं केरला में उनके कुछ प्रशंसकों ने उनके लिए 35 फीट की कट स्टैचू लगाई है. जी हां दोस्तों आपने सही सुना दरअसल कल भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां एकदिवसीय मुकाबला केरला के त्रिवंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में में खेला जाना है, इसी के लिए महेंद्र सिंह धोनी को भेंट स्वरूप उनके प्रशंसकों ने 35 फिट की कट स्टैचू उनको समर्पित की है.


धोनी की लोकप्रियता अभी भी है बरकरार:
हम आपको बताना चाहेंगे कि केरला के तिरुवंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम के बाहर महेंद्र सिंह धोनी की 35 फीट की यह कट स्टैचू केरला धोनी फैंस एसोसिएशन ने लगवाई है सो हम यह कह सकते हैं कि भले ही महेंद्र सिंह धोनी की परफॉर्मेंस में गिरावट आई हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में तनिक भी गिरावट नहीं आई है. गौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही एकदिवसीय सीरीज में भारत 2-1 से आगे है .


धोनी जल्द अपने बल्ले से दे आलोचकों को जवाब:
हम उम्मीद करते हैं कि फैंस की तरफ से यह उपहार भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पसंद आया होगा और आज के मैच में महेंद्र सिंह धोनी एक जोरदार वापसी के साथ अपने आलोचकों को करारा जवाब देंगे. भारत आईडिया महेंद्र सिंह धोनी को आज के मैच के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता है और उम्मीद करता है कि आज के मैच में महेंद्र सिंह धोनी अपने बल्ले से कमाल कर दिखाएंगे.


संपादक : विशाल कुमार सिंह

About